Turning Numbers into Community Power
संख्या से शक्ति, समाज की एकता
खत्रीनामा – सफर सदियों का, संघर्ष अपनों का
प्रिय पाठक,
आपने अभी तक जिन अध्यायों में तथ्य, इतिहास
और गौरव पढ़ा है – वह केवल कल्पना या सुनी-सुनाई बात नहीं है, बल्कि
वर्षों की मेहनत और प्राचीन ग्रंथों से किए गए शोध का परिणाम है।हमने सीमित शब्दों
में आपके सामने वह सार रखा है, जो खत्री समाज
की असली पहचान और गौरव को उजागर करता है। यदि आप इस इतिहास को और गहराई से समझना
चाहते हैं, तो इस “खत्रीनामा – सफर सदियों का, संघर्ष अपनों
का” पुस्तक
को पूरा पढ़ें, ध्यानपूर्वक
पढे ।इसमें उन सभी प्राचीन पुस्तकों, तवारीखों और
प्रमाणिक ग्रंथों का उल्लेख है, जिनके आधार पर
यह ग्रंथ तैयार हुआ है। साथ ही हमारी वेबसाइट पर इन प्राचीन ग्रंथों की पीडीएफ भी
उपलब्ध हैं, जिन्हें पढ़कर आप स्वयं खत्री समज को
लेकर ओर अधिक शोध कर सकते हैं।
यह पुस्तक केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है – जो
हमारे गौरवशाली अतीत से जुड़ने और उसे समझने की प्रेरणा देता है। लेखक हरीश पंकज
खरबन्दा ने इस
अभियान की शुरुआत अपने अनुभवों और समाज के प्रति समर्पण के साथ की, ताकि खत्री
समाज को फिर से एक संगठित,
सशक्त
और आत्मगौरव से भरा हुआ बनाया जा सके। देशभर में भ्रमण करते हुए उन्होंने खत्री
समाज के इतिहास, धार्मिक
आस्थाओं और सामाजिक योगदान को एकत्र किया – जिसमें मां हिंगलाज, मां भवानी और
गुरु साहिबान की प्रेरणा प्रमुख रही। इस पहल का उद्देश्य न केवल समाज को
उसकी जड़ों से जोड़ना है,
बल्कि
सामाजिक एकता, सहयोग
और उत्थान की भावना को भी प्रबल करना है – ताकि हर खत्री गर्व से कह सके, “हम खत्री हैं।”
खत्री ब्लॉग
हमारे समुदाय के विचार, विचार और अद्वितीय कहानियां
खत्रीनामा : हमारे प्रयास, सकारात्मक बदलाव
हमारा अगला अभियान आपकी भागीदारी से ही सफल हो सकता है।
खत्री जाति का इतिहास
खत्री जाति के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए इतिहास के जानकार अब्दुल्ला खान की लखनऊ से कृपया और खत्री जाति के गौरवमय इतिहास के बारे में जाने